करेले खाने के फायदे अनेको रोगो की एक दवा

करेला एक सब्जी हैं जिसे कुल जनसँख्या के गिने चुने लोग ही खाना पसंद करते हैं लेकिन करेले में जितने गुण हैं वो शायद ही किसी सब्जी में हो |करेला हरे रंग का होता हैं इस पर छोटे-छोटे से कांटे होते हैं और यह बेल के रूप में लगते हैं | इसके अन्दर सफ़ेद बीज होते हैं |करेले को कच्चे रूप में ही इस्तेमाल करा जाता हैं | करेले के स्वाद कड़वा होता हैं इसलिए ही इसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते हैं लेकिन आज के बीमारी के वक्त में करेला बहुत उपयोगी हैं | इसे खास तौर पर मधुमेह रोगियों को दिया जाता हैं वजन कम करने में भी करेला सहायक तत्व हैं |यह एक औषधि हैं जिसे कई दवाओं में डाला जाता हैं |इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत जरुरी हैं लेकिन इसका कड़वा स्वाद सभी को अच्छा नहीं लगता हैं इसलिए इसे कई रूपों जैसे अचार एवम सेंव के तौर पर भी बनाया जाता हैं लेकिन भरवा करेला और प्याजी करेला बहुत प्रसिद्ध व्यंजन हैं | करेला के फायदे Karela Ke Fayde (Benefits) In Hindi करेले के गुणकारी तत्व (What Is Good In Karela ): करेला एक कड़वी सब्जी हैं लेकिन इसके सभी गुण मधुर हैं |इसमें प्रचुर मात्रा में ए...